उप्र : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया महात्मा गांधी को नमन

लखनऊ, 2 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जीपीओ पार्क में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक तथा लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया और भाजपा लखनऊ के नेता भी मौजूद थे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद हजरतगंज में क्षेत्रीय खादी आश्रम पहुंचे। जहां पर महात्मा गांधी से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन किया। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चरखा चलाकर सूत भी काता। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी खादी आश्रम में मौजूद रहे।

इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) जाकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *