मॉस्को, 23 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| रूस में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यहां एक दिन में वायरस के 24,581 नए मामले सामने आए। लगातार तीन दिन से यहां 25 हजार के आसपास मामले सामने आ रहे थे। देश के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, अब यहां कुल मामलों की संख्या 20,89,329 हो गई है जिसमें 36,179 मौतें भी शामिल हैं। यहां अब तक 1,595,443 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा प्रभावित मॉस्को में एक दिन में 6,575 नए मामले सामने आए, जिसके बाद रूस की राजधानी में कुल मामलों की संख्या 553,713 हो गई।
कोविड-19 के मामलों में रूस विश्व में पांचवें और यूरोप में दूसरे स्थान पर है।