नई दिल्ली, 30 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में अब केवल 14,704 सक्रिय मामले बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी से मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को साझा किए। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत हैं।
दरअसल, 21 अप्रैल, 2020 को सबसे कम 14,759 सक्रिय मामले दर्ज किए गए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में बीते 24 घंटे में कुल 1,233 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौतें हुई हैं।
इसी के साथ मौतों की कुल संख्या बढ़कर 5,21,101 हो गई है।
देश में बीते 24 घंटे में 1,876 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे महामारी की शुरूआत से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,87,410 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।
देशभर में कुल 6,24,022 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 78.85 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।
वीकली और डेली पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में वर्तमान में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.25 प्रतिशत है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.20 प्रतिशत है।
टीकाकरण के संदर्भ में बात करें तो, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्टों के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे तक 183.82 करोड़ से ज्यादा हो गया है। यह 2,19,19,610 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
मंत्रालय ने बुधवार सुबह कहा कि 12 से 14 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 1.50 करोड़ से ज्यादा किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 15.95 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज अभी भी उपलब्ध हैं।