वेलिंगटन, 26 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- न्यूजीलैंड में शनिवार को कोरोना के 13,606 नए मामले सामने आए। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा की है।
कोरोना के 9,262 मामले सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में दर्ज किए गए हैं।
मंत्रालय ने कहा, न्यूजीलैंड की सीमा पर कोरोना के 6 नए मामले सामने आए।
न्यूजीलैंड के अस्पतालों में 263 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 5 लोगों का इलाज गहन देखभाल इकाइयों (आईसीयू) या उच्च निर्भरता इकाइयों (एचडीयू) में किया जा रहा है।
मंत्रालय ने सभी न्यूजीलैंडवासियों से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द अपना बूस्टर टीका लगवाएं ताकि गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को कम किया जा सके।
महामारी की शुरूआत के बाद से न्यूजीलैंड में कोरोना के कुल 70,652 पुष्ट मामले सामने आए हैं।
देश इस समय कोरोना प्रोटेक्शन फ्रेमवर्क के तहत उच्चतम रेड सेटिंग्स पर है। रेड सेटिंग्स में कई इनडोर वातावरण में फेस मास्क अनिवार्य हैं और सभा 100 लोगों तक के लिए सीमित है।