नई दिल्ली, 8 सितम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में गुरुवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 6,395 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन यानी बुधवार सामने आए 5,379 केस से अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसी अवधि में, कोरोना से 33 लोगों की जान गई। जिसके चलते राष्ट्रीय मृत्यु दर 5,28,090 तक पहुंच गई। वहीं 6,614 मरीज महामारी से ठीक भी हुए हैं।
देशभर में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,39,00,204 हो गई। जिसके कारण भारत का रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत हो गया।
इस बीच, भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.96 प्रतिशत हो गया है, जबकि देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.88 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,25,602 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 88.83 करोड़ से अधिक हो गई।