fire

हॉन्ग कॉन्ग में सामाजिक अशांति फैलाने पर 10,242 लोग गिरफ्तार

हांगकांग, 9 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- हांगकांग सरकार के न्याय विभाग ने कहा है कि शहर में सामाजिक अशांति फैलाने को लेकर 9 जून, 2019 और 28 फरवरी, 2021 के बीच 10,242 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 2,521 लोग ऐसे हैं, जिन पर न्यायिक कार्यवाहियां जारी हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा ब्यूरो ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 2,521 लोगों में से लगभग 720 लोगों पर दंगों के आरोप लगाए गए हैं। वहीं बाकी लोगों पर अवैध तरीके से सभा करने, आगजनी और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

गुरुवार को विधान परिषद के सदस्यों के सवालों के जवाब में न्याय विभाग ने कहा कि जिन 2,521 लोगों पर न्यायिक कार्यवाहियों चलीं, उनमें से 883 लोगों को कानूनी परिणाम भुगतने पड़े हैं। इनमें से 614 लोगों को दोषी ठहराया गया है।

वहीं 50 लोगों को आरोपों से बरी कर दिया गया है और 186 लोगों को मुकदमे के बाद बरी कर दिया गया है और बाकी के लिए न्यायिक कार्यवाही अभी भी जारी है।

सिविल सर्विस ब्यूरो ने कहा कि फरवरी के अंत तक 26 सिविल सेवकों को भी अवैध गतिविधियों में भाग लेने का संदेह होने पर गिरफ्तार किया गया था। इन सभी पर या तो मुकदमा चलाया जा रहा है, या पुलिस जांच चल रही है। इसके अलावा इन सभी को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *