नई दिल्ली, 7 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,14,188 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं इस महामारी से इस दौरान 3915 लोगों की मौत हो गई। इन नए मामलों के साथ कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,14,91,598 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 1 मई के बाद यह तीसरी बार है जब भारत में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख के आंकड़े को पार कर गई। गुरुवार को भारत ने 4,12,262 मामले दर्ज किए गए थे।
भारत में कोविड मामलों की कुल संख्या अब 2,14,91,598 हो गए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और अबतक 2,34,083 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,31,507 लोगों को छुट्टी दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 16,49,73,058 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 23,70,298 ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीके लगाए गए हैं।