नासा का अंतरिक्ष यान

बृहस्पति के लिए स्पेसएक्स की ओर से निर्मित फाल्कन हेवी रॉकेट से उड़ान भरेगा नासा का अंतरिक्ष यान

वाशिंगटन, 24 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यूरोपा क्लिपर अंतरिक्ष यान, जो अक्टूबर 2024 में बृहस्पति के बफीर्ले चंद्रमा के प्रक्षेपण के लिए तैयार है, स्पेसएक्स की ओर से निर्मित फाल्कन हेवी रॉकेट से उड़ान भरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसएक्स को लॉन्च सेवाओं के लिए लगभग 17.8 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

यूरोपा क्लिपर यूरोपा का विस्तृत सर्वेक्षण करेगा और यह जांचने के लिए विज्ञान उपकरणों के एक परिष्कृत सूट का उपयोग करेगा कि इस बफीर्ले चंद्रमा पर जीवन के लिए उपयुक्त स्थितियां हैं या नहीं।

नासा ने कहा, मिशन – 45 टाइम्स फ्लाई बाय द मून (45 बार चंद्रमा से उड़ना) – यूरोपा की सतह की उच्च-रिजॉल्यूशन तस्वीरों का उत्पादन करना, इसकी संरचना का निर्धारण करना, हाल ही में या चल रही भूवैज्ञानिक गतिविधि के संकेतों की तलाश करना, चंद्रमा के बफीर्ले खोल की मोटाई को मापना, उपसतह झीलों की खोज करना है। इसके साथ ही इसका यूरोपा के महासागर की गहराई और लवणता का निर्धारण करना भी उद्देश्य है।

2015 में नासा द्वारा बृहस्पति के बफीर्ले चंद्रमा यूरोपा के मिशन को मंजूरी दी गई थी।

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, नासा के महानिरीक्षक ने 2019 में कहा था कि सालों से, क्लिपर को नासा के लंबे समय से विलंबित स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) पर लॉन्च करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य किया गया था, लेकिन एसएलएस में लगातार देरी और अधिक बजट के साथ, नासा ने कांग्रेस से यूरोपा क्लिपर को वाणिज्यिक उड़ान भरने की अनुमति देने पर विचार करने का आग्रह किया है। दूसरे वाहन पर स्विच करने से एक अरब डॉलर तक की बचत हो सकती है।

2021 के बजट में नासा को एसएलएस के व्यावसायिक विकल्पों पर विचार करने की अनुमति मिली। इसने जल्द ही आधिकारिक तौर पर एक व्यावसायिक विकल्प की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को इसने स्पेसएक्स को इसके लिए ठेका (कॉन्ट्रेक्ट) दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेसएक्स ने पहली बार 2018 में अपना फाल्कन हेवी रॉकेट लॉन्च किया था और 2019 में उपग्रहों को उड़ाना शुरू हो गया था। इस साल की शुरूआत में, नासा ने चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले एक नियोजित अंतरिक्ष स्टेशन के दो हिस्सों के लिए रॉकेट को अंतरिक्ष की सवारी के रूप में भी चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *