आगरा, 14 दिसंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| आगरा में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए हैं, जिनके साथ कुल आंकड़े 9,851 हो गए हैं, वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 335 हो गई है और मरने वालों की संख्या 169 है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि, अब तक करीब चार लाख नमूनों का परीक्षण किया गया है।
राज्य का स्वास्थ्य विभाग वर्तमान में वैक्सीनेशन के लिए बड़ी टीमों को तैयार करने में व्यस्त है, जो वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद शहर के अधिकांश हिस्सों को कवर करेंगे।
एक अधिकारी ने कहा कि यह प्रक्रिया जनवरी की शुरुआत में शुरू हो सकती है। पूरी आबादी को तीन चरणों में कवर किया जाएगा, चरणों का क्रम उपचार में लगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंटलाइन कार्यकर्ता और अंत में आम जनता के लिए है।
वहीं 31 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डीप फ्रीजर उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने कहा कि अब एक वैक्सीन के लिए भंडारण की सुविधा प्रदान करने और पर्याप्त कोल्ड चेन के साथ प्रक्रिया का पालन करने के लिए एक नेटवर्क विकसित किया जा रहा है।
इस बीच स्कूल फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। आगरा विश्वविद्यालय परिसर भी छात्रों की संख्या बढ़ने से गतिविधियों से लबरेज है।
पर्यटन क्षेत्र भी गति पकड़ने लगा है, क्योंकि आगरा में आने वाले पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। होटल एसोसिएशनों ने ताजमहल में प्रवेश के लिए प्रतिदिन 5,000 की सीमा हटाने की मांग की है।