एडिडास ने महिला एथलीटों के लिए अपनी अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता की घोषणा की

नई दिल्ली, 21 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- खेल के लिए एक प्रमुख वर्ष से पहले, जर्मन खेल परिधान डिजाइनर और निर्माता एडिडास ने अपनी ‘इम्पॉसिबल इज नथिंग’ टैगलाइन के अनुरूप भारतीय महिला एथलीटों के लिए अपनी अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता की घोषणा की है। इस नए सीजन में प्रमुख नए महिला-केंद्रित नवाचारों (इनोवेशन) का शुभारंभ, उभरते एथलीटों के लिए समर्थन का विस्तार और नए जमीनी स्तर के कार्यक्रम शामिल हैं।

मिशन ब्रांड के इस विश्वास को भी दोहराता है कि यह खेल में महिलाओं के लिए वास्तविक, स्थायी बदलाव ला सकता है।

एडिडास को दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ एथलीटों, टीमों और रचनाकारों (क्रिएटर्स) का दीर्घकालिक साझेदार होने पर गर्व है, क्योंकि उसे विश्वास है कि खेल में जीवन बदलने की शक्ति है। इस प्रकार, एडिडास अपनी मजबूत महिला एथलीट साझेदारी से शक्तिशाली संदेश के माध्यम से नई संभावनाएं पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करके महिलाओं का समर्थन करना जारी रखे हुए है, जिसमें मनिका बत्रा, दीपिका पल्लीकल, निकहत जरीन, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन और हिमा दास शामिल हैं। वे खेल में भविष्य बनाने के लिए हर जगह महिलाओं को प्रेरित करने को लेकर अपने अनुभवों के साथ अपने विचार प्रकट करते हैं।

यह अभियान विश्व स्तर पर एक फिल्म सीरीज के साथ शुरू किया जाएगा, जिसमें खेल, फिटनेस और जीवन शैली (लाइफस्टाइल) से प्रतिष्ठित महिलाओं के विविध पोर्टफोलियो होंगे। भारतीय अभियान में दीपिका पादुकोण, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन और कई अन्य प्रेरक महिलाएं शामिल होंगी। उनके साथ जुड़कर, एडिडास भारत में सभी महिलाओं के लिए खेल को अधिक सुलभ और समावेशी बनाकर वास्तविक, स्थायी परिवर्तन पर जोर देना जारी रखेगा।

एडिडास के लिए, यह खेल में महिलाओं के लिए तमाम बाधाओं और समस्याओं को दूर करके ‘असंभव को संभव’ बनाने के बारे में है।

ब्रांड एडिडास (इंडिया) के वरिष्ठ निदेशक सुनील गुप्ता ने लॉन्च के समय बताया, “‘इम्पॉसिबल इज नथिंग’ सिर्फ एक अभियान नहीं है – यह हमारा ब्रांड रवैया (एटीट्यूड) है; हम कौन हैं और हम किसके लिए खड़े हैं, इसका एक सार है। 2022 में हम फिर से महिलाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं और इस प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, इस सीजन के ‘इम्पॉसिबल इज नथिंग’ अभियान का नेतृत्व उन महिलाओं की कहानियों से किया गया है, जिन्होंने ‘आई एम पॉसिबल’ संदेश के तहत दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से असंभव को संभव बना दिया है। एडिडास उनका सहयोगी बना रहेगा और यह हमारे उत्पादों और साझेदारी में नवाचार के माध्यम से उनकी सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कंपनी की प्रतिबद्धता ने इसे उत्पादों और लोगों दोनों पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाया है। उदाहरण के लिए, उत्पाद श्रेणी में, 2022 में खेल में महिलाओं की विशिष्ट आवश्यकताओं को पहचानने और उन्हें पूरा करने के लिए महिला-केंद्रित उत्पाद नवाचार में बड़ा निवेश देखा गया है। दिसंबर में, ब्रांड ने अल्ट्राबूस्ट 22 को पेश किया, जिसे मेल एंड फीमेल (पुरुष और महिला) इंस्टेप हाइट, हील एनाटॉमी और गैट साइकल ट्रेंड के बीच अंतर को दूर करने के लिए बनाया गया था और यह स्पोर्ट्स ब्रास के लिए पूरी तरह से नए दृष्टिकोण के साथ साल भर इनोवेशन लॉन्च करना जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *