स्मृति ईरानी

आंध्र के मुख्यमंत्री ने ‘दिशा बिल’ के लिए स्मृति ईरानी का समर्थन मांगा

अममरावती, 2 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो ‘दिशा’ महिला सुरक्षा विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से इस मसले पर कानून को लेकर अपने मंत्रालय की प्रतिक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया।

ईरानी को लिखे पत्र में, रेड्डी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश दिशा (महिलाओं और बच्चों के खिलाफ निर्दिष्ट अपराधों के लिए विशेष न्यायालय) विधेयक, और आंध्र प्रदेश दिशा आपराधिक कानून (एपी संशोधन विधेयक) 2019 पर कमेंट और ऑवजर्वेशन के इंतजार में है। वे बिल वर्तमान में सहमति के लिए राष्ट्रपति के विचाराधीन हैं।

उन्होंने लिखा कि मैं आभारी रहूंगा, यदि आप कृपया इस मामले को देख सकते हैं और उपरोक्त विधेयकों पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की गृह मंत्रालय की टिप्पणियों में तेजी ला सकते हैं।

उन्होंने विधेयकों के प्रावधानों के बारे में मंत्रालय को जानकारी देने के लिए एक राज्य अधिकारी को नियुक्त करने की भी पेशकश की।

मुख्यमंत्री ने त्वरित न्याय के लिए एक मजबूत और अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और आंध्र प्रदेश की महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षा, गरिमा और खुशी लाने के उद्देश्य से विधेयकों के लिए अपना समर्थन मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *