दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (तस्वीर क्रेडिट दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम)

बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स में दीपिका के लुक की रणवीर सिंह ने प्रशंसा की

मुंबई,21 फरवरी (युआईटीवी)- बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स में दीपिका पादुकोण के लुक की बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने प्रशंसा की है। अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तारीफ करने का कोई भी अवसर रणवीर सिंह नहीं गंवाते हैं।

अवार्ड्स की कई तस्वीरों को अंतर्राष्ट्रीय (इंटरनेशनल) फोटोग्राफर क्रेग विलियम्स ने शेयर की हैं। जहाँ डेविड बेकहम और दुआ लीपा जैसे सितारों के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बतौर प्रस्तुतकर्ता (प्रेजेंटर) शामिल हुईं थी।

इन तस्‍वीरों पर कमेंट करने से रणवीर सिंह खुद को रोक नहीं सके। बाजीराव मस्तानी फेम और अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा,दीपिका का इतना खूबसूरत शॉट, लव इट।


इसके बाद दीपिका की प्रोफाइल पर जाकर रणवीर ने इवेंट के फर्स्‍ट लुक को स्‍पार्कल इमोजी दिए।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई सिल्वर शिमरी सीक्विन्ड साड़ी और मैचिंग ब्लाउज पहन बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स इवेंट में शामिल हुई थी।सब्यसाची की डिजाइन की हुई परिधान में अभिनेत्री काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी।

बाफ्टा पुरस्कार में जोनाथन ग्लेज़र को ‘द जोन ऑफ इंटरेस्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने दिया।

किसी अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड्स में दीपिका पहली बार शामिल नहीं हुईं थी। इससे पूर्व,वह पिछले साल ऑस्कर में भी शामिल हुई थी। अभिनेत्री ने लाइव प्रदर्शन ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ पर किया था। सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर पुरस्कार जीता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *