मतदान

भाजपा छठे चरण में बिहार,दिल्ली,हरियाणा और झारखंड में अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहती है

नई दिल्ली,24 मई (युआईटीवी)- भाजपा छठे चरण में बिहार,दिल्ली,हरियाणा और झारखंड में पिछले लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। देश के 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर 25 मई यानी शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान होना है। भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव का छठा चरण कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के मिशन में जुटी हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिहार,दिल्ली,हरियाणा और झारखंड में अच्छा प्रदर्शन किया था,जिसे इस बार भी वह दोहराना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ इस बार के चुनाव में ओडिशा,पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में पिछले चुनाव के तुलना में सीटों की संख्या बढ़ाने के ओर पूरा प्रयास किया जा रहा है।

यदि पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो छठे चरण में होने जा रहे 58 लोकसभा सीटों में से 40 सीटों पर भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। बाद में हुए उपचुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट को भी भाजपा ने सपा को हराकर छीन लिया था। इस तरह से भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में इन 58 लोकसभा सीटों में से 41 लोकसभा सीटों पर अपना कब्ज़ा जमाया था।

यदि एनडीए गठबंधन के घटक दलों की बात की जाए तो इनमें से 3 सीट जेडीयू के पास,एक सीट एलजेपी के पास और एक सीट आजसू के पास है। जिसका मतलब है कि इन 58 लोकसभा सीटों में से 46 पर एनडीए के सांसद हैं।

25 मई यानी शनिवार को झारखंड में जिन 4 सीटों और बिहार में जिन 8 सीटों पर चुनाव होना है, ये सभी सीटें एनडीए गठबंधन की हैं। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 और दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर अकेले अपने दम पर जीत दर्ज की थी। इन सभी राज्यों में भाजपा अपने और एनडीए के पिछले प्रदर्शन को दोहराने की पूरी कोशिश कर रही है।

इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मिशन 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना है,जिसमें भाजपा अकेले 370 और एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ 400 पार सीट पर जीत दर्ज करना चाहती है। उत्तर प्रदेश,पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों पर पार्टी की नजरें टिकी हुई हैं,ताकि अपने 400 पार के मिशन को प्राप्त कर सकें। भाजपा ने उत्तर प्रदेश,पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश की जिन 14 लोकसभा सीटों पर छठे चरण के तहत मतदान होना है,उसमें से 10 पर भाजपा और 4 पर बसपा के सांसद जीते थे। बसपा के कब्जे वाली इन चारों लोकसभा सीटों पर इस बार भाजपा जीत हासिल करना चाहती है।

पश्चिम बंगाल में जिन 8 सीटों पर चुनाव हो रहा है,उनमें से 5 सीट भाजपा के पास और 3 सीट तृणमूल कांग्रेस के पास है। वहीं ओडिशा में जिन 6 सीटों पर चुनाव होना है,उसमें से बीजू जनता दल के पास 4 सीट और भाजपा के पास 2 है।

पश्चिम बंगाल,ओडिशा और उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा अपने सीटों की संख्या बढ़ने का दावा कर रही है। 25 मई,शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग राजौरी लोकसभा सीट पर भी मतदान होना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *