लखनऊ, 8 सितम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे और अन्नपूर्णा देवी सहित तीन अन्य भाजपा नेताओं को राज्य में चुनाव मामलों का सह-प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी ने राज्य को छह क्षेत्रों में विभाजित किया है और संगठनात्मक कार्यों के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं।