रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

किसी भी परिस्थिति के लिए रूस पूरी तरह से तैयार है : सर्गेई लावरोव

नई दिल्ली,29 दिसंबर (युआईटीवी)- यूक्रेन युद्ध के सवाल पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि किसी भी परिस्थिति के लिए मॉस्को (रूस ) पूरी तरह से तैयार है। विदेश मंत्री के हवाले से रूसी मीडिया ने कहा कि अमेरिका ने रूस को अपना दुश्मन करार दिया है। इसलिए किसी भी घटना का सामना करने के लिए मॉस्को पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम के हाइब्रिड युद्ध के परिणामस्वरूप जो रूस के विरोध में किया गया। जो यूक्रेनी समाज के लोगों, निकायों और अन्य सभी घटकों के माध्यम से हमारे खिलाफ फैलाया गया था। उसका सामना करने के लिए इस साल रूस काफी मजबूत हो गया है।

आगे उन्होंने कहा कि पश्चिम हमें रणनीतिक हार देने की योजना बना रहे हैं। लेकिन रूस को हराने वाली पश्चिम की वह सारी योजना बुरी तरह विफल रही है।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि,”वास्तव में पश्चिम,रणनीति में बदलाव कर रहा है। शायद,पश्चिम अपनी रणनीति को पुनः गठित करने के बारे में भी सोच रहा है। रूस की रणनीतिक हार के संबंध में भले ही हम दावा करते हैं कि यह पश्चिम द्वारा बनाई गई एक रणनीति थी। लेकिन अपने बात को दोहराने के लिए मुझे क्षमा करें कि उनकी रूस को रणनीतिक हार देने की योजना बुरी तरह विफल रही है।”

आगे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिकी डॉलर जो मुख्य मुद्रा के रूप में आरक्षित है,उससे दुनिया का बहुमत बहुत थक गया है। क्योंकि मुख्य आरक्षित मुद्रा के रूप में अमेरिकी डॉलर राजनीतिक दबाव के लिए एक उपकरण बन गया है।

उन्होंने कहा कि, “एक निष्पक्ष आर्थिक व्यवस्था की प्रगति को आज के समय में रोका नहीं जा सकता है। आर्थिक विश्व व्यवस्था के दिशा में एक निष्पक्ष विश्व व्यवस्था का आंदोलन निश्चित रूप से अजेय है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *