रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

गणेश चतुर्थी पर रणवीर-दीपिका के घर गूँजी किलकारी,दीपिका पादुकोण बेटी को दिया जन्म

मुंबई, 09 सितंबर (युआईटीवी)- गणेश उत्सव के शुभ अवसर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूँजी है। एक नन्हीं परी ने कपल के घर दस्तक दी है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्‍म दिया है और अब कपल पेरेंट्स बन गए हैं।

मुंबई के गिरगांव इलाके में एच.एन. रिलायंस अस्पताल में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को देखा गया था,जहाँ वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुँची थी। तभी से उनके प्रशंसक खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और अब जब खुशखबरी मिल गई है,तो प्रशंसक उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फरवरी 2024 में रणवीर-दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,दंपति ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी,जिसमें बच्चों के कपड़े,जूते और गुब्बारों की तस्वीरे थीं और सितंबर 2024 लिखा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक,सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह के घर एक बच्ची का जन्‍म हुआ है। बच्चे के जन्म से पहले दोनों ने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। जहाँ अभिनेत्री चैती बनारसी साड़ी पहनी हुई नजर आई,तो रणवीर बेज रंग का कुर्ता पहने दिखाई दिए। गणेशोत्सव के शनिवार से होने के साथ परिवारों ने बच्चे का स्वागत करने के लिए इस शुभ दिन पर डिलीवरी का सही समय चुना।

अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार हो रही अटकलों और आलोचनाओं को शांत करने के लिए हाल ही में इंस्टाग्राम पर दीपिका और रणवीर ने एक शानदार मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया। कई लोगों ने उन्हें कई महीनों तक ट्रोल और शर्मिंदा किया। कुछ लोगों ने उनके बेबी बंप को नकली बताया,तो कुछ लोगों ने दावा करते हुए कहा कि इसका आकार में बदलाव आते रहता है।

नवंबर 2018 में रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बँधे और इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्‍वीरों को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया था। शादी के पाँच साल बाद उनके प्रशंसकों को कॉफ़ी विद करण पर उनकी शानदार शादी का वीडियो देखने के लिए मिला।

यदि बात उनके करियर की करें तो कपल रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएँगे।