अरविंद केजरीवाल

इंडिया गठबंधन को 300 सीटें मिल रही हैं : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली,21 मई (युआईटीवी)- दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि 4 जून को जब लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम की घोषणा होगी,तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। मंगलवार,21 मई को अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा दावा कि इंडिया गठबंधन 4 जून को अपने दम पर लोकसभा की 300 सीटें से ज़्यादा सीट हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे लेकर कई सर्वेक्षण (सर्वे)किए गए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव होते जा रहे हैं,वैसे स्पष्ट होता जा रहा है कि इस बार मोदी की सरकार जा रही है और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। चुनाव नतीजों के लिए किए जा रहे सर्वे से पता चल रहा है कि 4 जून को इंडिया गठबंधन 300 से अधिक सीटें हासिल करेगी।

अरविंद केजरीवाल यह दावा सर्वे के नतीजों के आधार पर कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी,कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल हमारे देश के ऐसे दो व्यक्ति हैं,जिनके समर्थक भारत में कम और पाकिस्तान में अधिक हैं। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि आम आदमी के समर्थक पाकिस्तानी हैं,यह कह कर दिल्ली और देश की जनता को अपमानित किया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने 70 में से 62 सीटें आम आदमी पार्टी को देकर सरकार बनाई है,क्या दिल्ली के लोग पाकिस्तानी हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनी है, क्या पंजाब के लोग पाकिस्तानी हैं। आम आदमी पार्टी को गुजरात में 14 प्रतिशत वोट मिला था,क्या गुजरात के लोग पाकिस्तानी हैं। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं,बीजेपी की सरकार केंद्र में नहीं आने वाली। केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिल्ली में मुझ पर जुबानी हमला किया। मैं उनसे कहना चाहता हूँ कि भाजपा में ही आपके असली दुश्मन हैं।

प्रधानमंत्री और अमित शाह ने आपको कुर्सी से हटाने की तैयारी कर लिया है,आपको तो पहले उनसे निपटना चाहिए। इसके साथ ही मतदाताओं से केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट देने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि 4 जून को उनकी सरकार बनेगी। मतदाताओं से उन्होंने कहा कि इंडिया को बचाना है तो इंडिया को जिताना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *