हेलसिंकी,16 अगस्त (युआईटीवी)- स्वीडन में एमपॉक्स के नए और अधिक संक्रामक वेरिएंट क्लेड वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है। पूरी दुनिया में एक बार फिर से एमपॉक्स ने कहर बरपा रखा है। इस वायरस ने कई देशों में लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब स्वीडन में इसका एक नया मामला सामने आया है। इसका नया वेरिएंट स्वीडन में सामने आया है।
स्वीडिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने एमपॉक्स के अधिक संक्रामक क्लेड वेरिएंट का देश में पहला मामला सामने आने की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार,गुरुवार को स्वीडन की पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने यह पुष्टि की कि अफ्रीका महाद्वीप के बाहर एमपॉक्स का इस खतरनाक वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है।
स्वास्थ्य एजेंसी के राज्य महामारी वैज्ञानिक,मैग्नस गिस्सलेन ने एक प्रेस बयान में कहा कि अफ्रीका के उस इलाके से संक्रमित शख्स वापस आया है,जहाँ एमपॉक्स क्लेड वेरिएंट के संक्रमण से पीड़ित लोग हैं।
एमपॉक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। स्वीडिश हेल्थ एजेंसी ने बताया कि अब एमपॉक्स क्लेड वेरिएंट मुख्य रूप से घरेलू संपर्कों के माध्यम से फैल रहा है। बच्चों को यह सबसे पहले संक्रमित करता है। हालाँकि,2022 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैले क्लेड II बी वेरिएंट के समान ही यह बीमारियाँ उत्पन्न करता है। क्लेड II बी वेरिएंट के वजह से दुनिया में अधिक गंभीर और उच्च मृत्यु हुए थे। इसे अधिक गंभीर और उच्च मृत्यु दर का कारण माना जाता है।
बता दें कि,लोगों में एमपॉक्स का पिछला वेरिएंट क्लेड II बी यौन संपर्क के जरिए फैलता था। देश में लगभग 300 मामले पिछले संक्रमण क्लेड II बी वेरिएंट के दर्ज किए गए थे। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक,कांगो में एमपॉक्स के क्लेड I का यौन संपर्क के जरिए फैला पहला ज्ञात मामला बेल्जियम के निवासी का था। हालाँकि,बाद में बेल्जियम में शोधकर्ताओं को क्लेड I के प्रसार का कोई भी प्रमाण नहीं मिला।