प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया,’देसी गर्ल’ ने खुद को हर किरदार में साबित किया है

मुंबई,18 जुलाई (युआईटीवी)- प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री में वह ‘देसी गर्ल’ के नाम से मशहूर है। आज 18 जुलाई को अभिनेत्री ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया। उनके लिए इस मुकाम और पहचान को हासिल करना आसान नहीं था। उन्होंने यह सब कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया है।

प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और टैलेंट के साथ -साथ ग्लोबल आइकॉन के तौर पर जानी जाती है। जहाँ एक ओर वह ब्यूटी ब्रांड्स का चेहरा हैं,तो वहीं वह सामाजिक संस्था यूनिसेफ से भी जुड़ी हुई हैं। भारतीय सिनेमा से हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने शानदार सफर तय किया है और सफलता हासिल की है।

उन्हें भारत सरकार ने साल 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया। मौजूदा समय में वह एक सफल मॉडल,अभिनेत्री,गायिका,एंटरप्रेन्योर और माँ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

18 जुलाई 1982 को उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ। साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद अब्बास मस्तान की फिल्म ‘हमराज’ का ऑफर दिया गया था,लेकिन बाद में इस फिल्म के लिए अमीषा पटेल का चयन किया गया।

प्रियंका ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साउथ सुपरस्टार विजय दलपति तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ से वर्ष 2002 में किया। उन्होंने बॉलीवुड में साल 2003 में सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से एंट्री ली। प्रियंका को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यूटेंट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2004 में ‘प्लान’, ‘किस्मत’, ‘असंभव’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ फिल्मों में काम किया। साल 2005 में प्रियंका ने अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म ‘ऐतराज’ में नेगेटिव भूमिका निभाई,जो उन्हें अलग पहचान दिलाई। प्रियंका के इस फिल्म में नेगेटिव भूमिका को सराह गया और ‘बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी उन्हें मिला।

इसके बाद उनकी कई फिल्मों ‘सलाम-ए-इश्क’,’बिग ब्रदर’,’द्रोणा’,’गॉड तुस्सी ग्रेट हो’,’लव स्टोरी 2050′,’फैशन’ को पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड को मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ ने तोड़ डाले। प्रियंका ने इस फिल्म में मेघना का रोल निभाया,उन्हें इसके लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


‘डॉन 2’, ‘बर्फी’, ‘अग्निपथ’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘जंजीर’, ‘कृष 3’, ‘बाजीराव-मस्तानी’, ‘गुंडे’, ‘मेरी कॉम’, ‘दिल धड़कने दो’ प्रियंका चोपड़ा की हिट फिल्में रही है। प्रियंका द्वारा इन फिल्मों में निभाए गए किरदारों को खूब पसंद किया गया और उन्हें एक अलग मुकाम तक पहुँचा दिया।

उन्होंने खुद को अभिनय से अलग भी साबित किया है। उन्होंने बतौर सिंगर विदेशी म्यूजिक कंपनी सीएए (क्रिएटिव आर्टिस्ट एजेंसी) के साथ काम किया। हॉलीवुड में भी प्रियंका ने अपनी पहचान बनानी शुरू की।

अमेरिकन थ्रिलर सीरीज ‘क्वांटिको’ में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को एलेक्स पैरिश की भूमिका में देखा गया था। वह कई हॉलीवुड फिल्मों ‘बेवॉच’,’इज नॉट इट रोमांटिक’,’द व्हाइट टाइगर’ और ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ का भी हिस्सा रहीं है। 2023 में रिलीज हुई सीरीज ‘सिटाडेल’ में अभिनेत्री एक्शन अवतार में दिखाई दी।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उदयपुर में साल 2018 में निक जोनास से शाही शादी की। दोनों के बीच के उम्र के फासले पर लोगों ने कई सवाल भी उठाए,लेकिन इस पर प्रियंका चुप रहीं। सारे दावों को दोनों के बीच की बॉन्डिंग ने ध्वस्त कर दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देने वाली हैं,जिसका निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा,कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *