नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढही

नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढही,दो लोगों को बचाया गया,एक लापता

मुंबई,27 जुलाई (युआईटीवी)- महाराष्ट्र के नवी मुंबई के शाहबाज गाँव में आज सुबह एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस बड़े हादसे में एक युवक के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

शाहबाज गाँव के बेलापुर में यह बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के चार बजे के आसपास इंदिरा निवास नामक तीन मंजिला इमारत के ढहने से कुछ लोगों के इमारत में ही फँसे होने की आशंका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,इमारत के गिरने से पहले लोगों ने झटकों को महसूस किया था,जिसके बाद इमारत में मौजूद कुछ लोग तुरंत ही बाहर निकल गए। लेकिन,कुछ लोग इमारत में ही फँसे रह गए। हालाँकि,जब इमारत के गिरने की जानकारी मिली,तो घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और अग्निशमन दल को लोगों ने इमारत के गिरने की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुँची और मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान की शुरुआत की गई। एनडीआरएफ के कमांडो सुशांत कुमार शेट्टी ने इस घटना के बारे बताया कि हमें एक इमारत गिरने की जानकारी मिली। हमें जानकारी मिली थी कि तीन से चार लोग इमारत के गिरने से मलबे के नीचे फँसे हुए हैं। इसके बाद मौके पर पहुँची हमारी टीम ने मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

उन्होंने कहा कि,मलबे में दबे दो लोगों को हमारी टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। इसके अलावा हमें एक लड़के के लापता होने की सूचना मिली है। मशीनों की मदद से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। साथ ही इस बचाव अभियान में डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया है। लापता लड़के की तलाश जारी है और जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *