नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- कई अपराधों में कथित रूप से शामिल बदमाश को दक्षिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मालवीय नगर क्षेत्र में वांटेड अपराधी इकबाल की गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया गया था।
जैसे ही मुखबिर ने पुलिस को संकेत दिया कि इकबाल दोपहिया वाहन पर आ रहा है। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया।
इकबाल के कब्जे से एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने कहा कि मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।